परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी व जगदीशपुर में भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया और भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह को भारी बहुमत से जीताने की अपील की। इस दौरान सांसद ने कहा कि सूबे की विकास के लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाना आवश्यक है तभी प्रदेश एवं क्षेत्र का विकास संभव है। वहीं देवेश कांत सिंह ने कहा कि वे इस क्षेत्र का विकास करेंगे, उनके परिवार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अपना सबकुछ त्याग दिया।
चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद गोरेयाकोठी से बीजेपी के प्रत्याशी देवेश कांत ने कई गांवों में जनसंपर्क किया और जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर बसंतपुर के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, गोरेयाकोठी के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, विनय गिरि, अवधेश पांडेय, संजय पांडेय, बलिराम प्रसाद, पुष्पेंदर पांडेय, सोनू सिंह(मुखिया),श्याम किशोर तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, वैद्यनाथ महतो, बिदेश्वरी सिंह, उमेश प्रसाद, अखिलानंद सिंह, ओसी अहमद, रंजय गुप्ता, ज्योति प्रकाश, राज किशोर तिवारी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…