Tarwara Hindi News

नौकरी का झांसा दे नाजिर पर सवा लाख हड़पने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाने के बाला निवासी शंकर मांझी के पुत्र मृत्युंजय मांझी ने थाने में आवेदन देकर अंचल नाजिर पर नौकरी का झांसा देकर एक लाख 15 हजार रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया है। साथ ही रुपये मांगने पर आनाकानी करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस प्राथमिकी कांड सं. 352/18 दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। मृत्युंजय मांझी ने आवेदन में कहा है कि जनवरी 2017 में मैं एलपीसी बनवाने नबीगंज अंचल में गया, वहां तत्कालीन अंचल नाजिर नायक मांझी से मुलाकात हुई। वे एलपीसी बनवाने के बारे में पूछे, उसके बाद सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक लाख पंद्रह हजार रुपये ले लिए तथा और तीन महीने में नियुक्ति पत्र देने को कहे। जब नौकरी नहीं हुई और रुपये मांगने लगने तो वे आनाकानी करने लगे हैं। बाद में पत्ता चला कि भरथियां के सुशील कुमार, दरौली के हिरामन राम, मंगलपुर के भरथ मांझी,चमनपुरा के नरेंद्र कुमार से भी नौकरी का झांसा देकर रुपये हड़प लिया गया है। नाजिर नायक मांझी जीबी नगर थाना क्षेत्र के भरथपुरा का रहने वाला है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026