परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के परसवा टोला गाँव के बीचो -बीच व मस्जिद के बगल में संचालित पोल्ट्री फार्म से उठ रहे बदबू से ग्रामीणों के साथ-साथ नमाजीओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ पोल्ट्री फार्म से निकल रहे दुर्गन्ध से ग्रामीणों में महामारी फैलने की आशंका जताई है। उक्त पोल्ट्री फार्म गाँव के बीचो-बीच में है। उधर स्थानीय जनप्रतिनिधि से बार-बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की परन्तु उनके द्वारा अनदेखी करने पर हार-थाक के ग्रामीण आमिर हुसैन के नेतृत्व में डीएम रंजीता मिश्रा के जनता दरबार में ग्रामीणों ने एक आवेदन देकर ज्वलंत समस्या की निदान की माँग की है। दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने साफ-साफ यह आशंका व्यक्त की है की पोल्ट्री फार्म से उठ रहे बदबू से महामारी फैलने की आशंका है। ग्रामीण में मो.मेराज,नायाब हुसैन, जिशान अली,सईद अनवर,फैजल अली,शौकत अली,राजा अली,मो.शमीर अली,आदि ने बताया की सबसे ज्यादा कठिनाई उस समय होती है की जब हम सभी गाँव के मस्जिद में नमाज अदा करने को जाते है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…