Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रतापपुर में दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य के लिए नप सभापति व भाजपा नेता ने किया शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर अपने पैतृक गांव में बुधवार को नगर परिषद सभापति सिंधु सिंह और भाजपा जिला मंत्री धनंजय सिंह ने एक करोड़ की लागत से दुर्गा मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर शिलान्यास किया. इस दौरान नगर सभापति सिंधु सिंह ने बताया कि प्रतापपुर गांव में एक करोड़ की लागत से दुर्गा मंदिर का निर्माण होने वाला है. जिसका शिलान्यास बुधवार को किया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है. वहीं भाजपा जिला मंत्री धनंजय सिंह ने बताया कि अयोध्या श्री रामलला के मंदिर का भूमि पूजन आज ही के दिन हुआ है

इसी को लेकर इस मंदिर का भी निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इसका शिलान्यास आज ही के दिन किया गया है. उन्होंने बताया कि काफी भव्य और अयोध्या के मंदिर के तर्ज पर इस मंदिर का भी निर्माण किया जाना है. जिसका निर्माण कार्य अनुभवी इंजीनियरों के देखरेख में कराया जाएगा. साथ ही क्षेत्र का काफी भव्य व सुंदर मंदिर दो वर्षों में बनकर तैयार हो जाएगा. इस दौरान मदन सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, बाल किला चौधरी, सतीश चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026