Siwan News

के. राय पॉल फुटबॉल लीग मैच में नाशा सीनियर विजयी

परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे के. राय पॉल फुटबॉल लीग मैच रविवार को नासा क्लब श्रीनगर सीवान व नासा बॉयज श्रीनगर सीवान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मध्यातंर से पहले नासा बॉयज के खिलाड़ी तीन गोल दाग कर टूर्नामेंट में आगे चल रहे थे। खेल को आगे बढ़ाते हुए नाशा सीनियर ने नाशा ब्वायज को एक गोल से हराया। इससे पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राजद नेत्री हिना शहाब, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, राजद विधायक हरिशंकर यादव व वार्ड पार्षद लाडली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। राजद नेत्री ने कहा कि खेल में युवाओं को आगे आना चाहिए। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि जिले में फुटबॉल के ऐसे आयोजन हमेशा होने चाहिए। कहा कि फुटबॉल की देन है कि मैरवा की लड़कियां आज देश में सीवान का नाम रोशन कर रही हैं। राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, मुख्य निर्णायक मकदूम खान, मो. इकराम व मो. नईम थे। खेल के दौरान जिला फुटबॉल संघ के सचिव जावेद अशरफ खान अध्यक्ष उमा शंकर प्रसाद, मो सगीरुद्दीन, अभय कुमार उर्फ टुन्ना, सुधाकर तिवारी, मकदूम खान, शाहिद अली, हरेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, गुड्डू अली, वाहिद अली, असलम अली, शमशीर आलम व मो. कैफ मौजूद थे।

हैदर इलेवन ने फाइनल मैच जीता

हसनपुरा प्रखंड के धनवती उसरी क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हैदर इलेवन बनाम नितेश इलेवन के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद हैदर इलेवन की टीम ने नितेश इलेवन की टीम को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। इसपर उसने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों के मैच में 69 रन बनाया। जवाब में हैदर इलेवन की टीम ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच विकास कुमार व मैन ऑफ द सीरीज हसरूद्दीन खान को दिया गया। अम्पायर मंतोष कुमार व वृद्धि सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026