परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी नासिर हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस इस घटना का पटाक्षेप कर चुकी है। परिजनों के बयान पर पुलिस जब अनुसंधान शुरू की तो यह मामला प्रेम प्रसंग का ही निकला। बता दें कि रविवार की अल सुबह इसी थाना क्षेत्र के खगनी गांव के बगीचा से गोविंदापुर गांव निवासी नासिर आलम का खून से लथपथ शव बरामद किया था। पुलिस ने शव बरामदगी के पश्चात मृतक के भाभी के बयान पर एक मासूका समेत उसके सहयोगियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। उधर प्राथमिकी के बाद पुलिस हरकत में आई। थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल जलपुरवा गांव में छापेमारी कर कैलाश यादव एवं सनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों से से गंभीरता पूर्वक पूछताछ कर दोनों लोगों को मंगलवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों लोगों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई घटना के अहम सुराग लगे हैं। उसी आधार पर पुलिस अपना काम कर रही है। बता दें कि नासिर की हत्या प्रेम प्रसंग में ही हुई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…