सिवान में राष्ट्रिय खिलाड़ी पूजा कुमारी को किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के रामराज मोड़ स्थित सरफ़राज़ इंग्लिश क्लॉसेज के तत्वाधान में कैरियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सैकड़ो छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया कैरियर गाइडेंस और मोटिवेशन के लिए शहर के विभिन्न कोचिंग के शिक्षको को बुलाया गया तथा इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली मत्सोगीडो मार्शल आर्ट और एथलेटिक्स की खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय कोच पूजा कुमारी को सरफ़राज़ इंग्लिश क्लासेज़ के डायरेक्टर बाबा सरफ़राज़ ने कोचिंग की छात्रा इक़रा, इफरा, कंचन, फरज़ाना, ज़ीनत, शबनम,रुकसाना द्वारा सामुहिक रूप से शॉल, डायरी और स्मृतिचिंन्ह दे कर सम्मानित किया।

बाबा सरफराज ने छात्र-छात्राओं को बताया कि कैसे सरफ़राज़ क्लासेज की पूर्व छात्रा पूजा कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पचलखी जैसे छोटे से गांव से निकल कर बिना किसी आर्थिक सहायता के राज्य और राष्ट्रिय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है जो हम सब के लिए और हमारे शहर के लिए गर्व की बात है । बाबा सरफ़राज़ ने बताया कि बहुत जल्द सरफ़राज़ क्लासेज की छात्राओं को निःशुल्क आत्मरक्षा की कला सिखाई जायेगी , जिससे छात्राएं सबल बन सके और निर्भय हो कर ज़माने के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकें । मार्गदर्शन हेतु शिक्षक प्रमोद सर, उफ़क़ सर, बाबर सर ने कैरियर गाइडेंस और बिल्डअप के लिए तकनीक के जरिये सफलता प्राप्त करने हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये और बहुत से छात्र-छात्रोंओ ने कैरियर के बारे उपस्थित मार्गदर्शकों से सवाल ज़वाब किये, सेमिनार का समापन बाबा सरफ़राज़ ने धन्यवाद ज्ञापन से किया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026