परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हबीबनगर परिसर में बने दो नए शौचालय तथा वर्ग एक से आठ तक के कमरे, रसोई घर, बरामदे व कार्यालय में बिजली वायरिंग सहित बल्ब लगाए गए थे जहां गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई है। शरारती तत्वों द्वारा शौचालय के गेट तोड़ कर उसके पैन में बड़े-बड़े ईंट और पत्थर डाल कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वहीं बिजली आपूर्ति के लिए हुई वायरिंग व बल्ब को तोड़ कर बाहर फेंक दिया गया है। कार्यालय का ताला व दरवाजा भी तोड़ा गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अमल किशोर यादव ने बताया कि इस क्षति की जानकारी विद्यालय के शिक्षा समिति के सचिव, अध्यक्ष, सदस्य तथा ग्रामीणों को दे दी गई है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…