Barharia Siwan News

बड़हरिया के करबला बाजार में शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगाने का किया प्रयास

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के करबाला बाजार स्थित जुगनू जायका स्टोर में रविवार की रात 12 बजे के लगभग अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई। लेकिन दुकान के आगे सनमाईका का काउंटर है और प्लाई लगा हुआ है। इसलिए आग अपने आप बुझ गई। अगर आग पूरी तरह लग जाती तो दुकान में डालडा, पाम आयल, बिस्कुट, काजू, किसमिस, तेल, परचून आदि सामान जलकर राख हो जाता है। दुकान में आग किसने और क्यों लगाई जांव का विषय है। दुकान मालिक ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ बड़हरिया थाना में आवेदन दिया है जिस पर पुलिस
अनुसंधान कर रही है। दुकान मालिक मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि दुकान का सारा सामान महाजन द्वारा उधर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके दो वर्ष पहले भी अज्ञात लोगों ने आग ने दुकान लगाई थी जिसमें दुकान का काउंटर जल गया था। घटना की सूचना मिलते ही दारोगा अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और कहा कि इसमें संलिप्त शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024