परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गौशाला रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के दौरान नौकरी दो या डिग्री वापस लो मुहिम के तहत जिले में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में प्रेसवार्ता आयोजित कर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी शाश्वत शेखर ने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत पूरे देश से कम से कम 5 पांच लाख बेरोजगार युवक अपनी-अपनी डिग्री केंद्र सरकार को वापस सौपेंगे। यदि सरकार नियमित भर्तियां सुनिश्चित नहीं करती है। तो इस मुहिम के अंतर्गत 8 मार्च को बिहार विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मुहिम से जिले के बेरोजगार युवाओं को जुड़ने के लिए अपील किया। माैके पर पटना विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष लखन सिंह, प्रतीक राज सोनू, अविनाश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…