परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव से थाने की टीम ने सोमवार को दो जिंदा कारतूस एक पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मुरारपट्टी निवासी शैलेश कुशवाहा एवं बुलेट है। बताया जाता है कि सोमवार को मुरारपट्टी में महावीरी जुलूस निकला था।
इसमें शैलेश कुशवाहा पिस्टल लेकर घूम रहा था। तभी उस पर प्रशिक्षु दारोगा अविनाश कुमार की नजर पड़ी। उन्होंने उस युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं गिरफ्तार युवक के स्वजन उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…