Categories: Siwan News

नौतन: नवोदय की प्रवेश परीक्षा में आराध्या ने लहराया परचम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के खाप बनकट पंचायत के भगवानपुर गांव की छात्रा आराध्या कुमारी ने नवोदय की नामांकन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर परचम लहरा दिया है । बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के उक्त गांव निवासी शिक्षक राणा प्रताप सिंह की पुत्री ने बिना किसी कोचिंग के नवोदय प्रवेश परीक्षा पास कर लिया है।

छात्रा की माता मीरा देवी भी प्राथमिक विद्यालय सिसवां में शिक्षिका हैं। अपनी माता के विद्यालय में ही पढ़ने के साथ-साथ माता पिता के सहयोग से नवोदय की तैयारी कर रही थी। माता पिता के मार्गदर्शन के फलस्वरूप ही पहली बार में ही आराध्या ने नवोदय नामांकन परीक्षा पास कर लिया है । छात्रा की माता मीरा देवी ने बताया कि उनकी बच्ची हमेशा पढ़ाई में अव्वल आती रही है।

पढ़ाई के प्रति उसकी रुचि देखकर ही माता-पिता ने उसे नवोदय की तैयारी के लिए उसे प्रेरित कर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया और उसका सकारात्मक परिणाम भी सबके सामने आया । बेटी के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर उसके माता पिता उस पर गर्व कर रहे हैं । वहीं छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी रुचि के अनुरूप अपने माता-पिता का सहयोग तथा अपने अन्य शिक्षकों व अपने बड़े पापा पूर्व मुखिया शंभु नाथ सिंह के सही दिशानिर्देश को दिया । आराध्या ने बताया कि पढ़ाई पूरी करके आईएएस अफसर बनना उसका सपना है। वहीं उसके माता पिता ने भी पुत्री के लक्ष्य प्राप्ति तक पढ़ाने की बात कही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026