परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में गांव की राजनीति को लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है. जिसे लेकर दोनों ने पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने का मांग किया है.
एक पक्ष रजनीश कुमार गोंड थाने में आवेदन देकर उमेश दुबे सहित आठ लोगों को आरोपित करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. वही शाहपुर गांव निवासी संपूर्णांनंद द्विवेदी थाने में आवेदन देकर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए रजनीश कुमार गोंड, लव कुमार गोंड आदि के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…