परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में शनिवार की शाम को एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए उसकी बाइक छीनने का प्रयास किया गया. आस-पास के लोगों और युवक की चालाकी से बाइक और युवक दोनों बच सके. हालांकि बचाने पहुंचे युवक के पिता को चाकू लगने से वे घायल हो गए. इस संबंध में पीड़ित युवक अरबाज आलम कि मां ने बताया कि दो दिनों पूर्व में गांव का ही एक लड़का चोरी की नीयत से उसके घर में घुसा था. तभी घरवालों ने घर में ही उसकी पिटाई की.
पिटाई से क्रोधित होकर वह एक अन्य लड़के के साथ मिलकर पीड़ित को मारकर बाइक छीनने का प्लान बनाकर बाजार से लौट रहे पीड़ित युवक को गांव के बाहर नहर के पास रोककर मार-पीट करते हुए चाकू से हमला कर बाइक छीनने लगे. पीड़ित युवक ने शोर मचाते हुए उनका सामना करता रहा. तभी आस-पास मछली पकड़ रहे लोगों के पहुंचने पर दोनों छोड़कर भाग गए.
घर आने के बाद जब पीड़ित पक्ष ने उनलोगों के घर जाकर पूछताछ करने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे. जिससे पीड़ित और उसके पिता मोहम्मद अजीज घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी लोग फरार हो चुके थे. पुलिस रात भर वहां कैंप करती रही. पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर दो लोगों को आरोपित किया है. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास जारी रहा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…