परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शौच करने जा रही एक महिला की पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है. घायल महिला का इलाज नौतन स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. महिला महिला ने थाने में आवेदन दिया है कि बीती रात्रि अपने घर से अपने दयादिन रूनी देवी पति राज किशोर चौहान के साथ शौच करने जा रही थी. तभी हमारे गांव के दिनेश चौहान, हृदयानंद चौहान घेर लिया और लाठी-डंडा से मारकर घायल कर दिया. यही नहीं हमारे कान का सोने का फूल नोच लिया. आसपास के लोग शोर सुनकर पहुंचे तो दोनों भाग निकले. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…