परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी उमेश गोंड को गांव के ही दो लोगों ने ढलाई की मजदूरी मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया है. मालूम हो कि शाहपुर गांव निवासी उमेश गोंड बनकटा थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव में छत की ढलाई की मजदूरी मांगने शुक्रवार को गए थे. इसी बात को लेकर शाहपुर गांव निवासी नागेंद्र चौधरी और अशोक चौधरी ने थाना क्षेत्र के चफवा गांव के समीप बाइक से रोककर जातिसूचक शब्द कहकर पिटाई कर दिया.
उन लोगों ने कहा कि मेरे रिश्तेदार से मजदूरी मांगने गए हो. अगर फिर से जाओगे तो जान से देना मार देंगे. इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर उमेश गोंड ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करने की गुहार लगाई है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी कर कार्रवाई होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…