परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के चफवां गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित युवक ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात को आरोपित करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित युवक मैरवा थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी रमेश कुमार सिंह है। उसने बताया कि शनिवार की शाम को चफवां गांव निवासी रामप्रवेश सिंह के यहां विवाह समारोह में युवक का निमंत्रण था, जिसमें शामिल होने के लिए बीआर 29 एएफ 5675 नंबर की अपनी बाइक से गया था।
बाइक दरवाजे से कुछ दूरी पर खड़ी करके समारोह में शामिल होकर भोजन आदि करने चला गया। समारोह में भोजन करने के बाद लौटने के लिए जब बाइक लेने गया, तो बाइक वहां से गायब थी। युवक ने अपने स्तर से बाइक के बारे में काफी खोजबीन किया। लेकिन जब बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…