नौतन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जा रहा है तथा ग्रामीणों के बीच पत्र का वितरण किया जा रहा है। साथ ही जनता के बीच पत्र का वितरण कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल में शिक्षा, स्वास्थ्य, कोविड, सड़क आदि क्षेत्रों में की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। इसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष संगठन की मजबूती तथा जनसमर्थन हासिल करने में युद्ध स्तर से जुटे हुए हैं।

इस दौरान सोमवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान जारी रहा। सोमवार को प्रखंड के अंगौता, गंभीरपुर, नारायणपुर आदि पंचायतों का दौरा कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तथा उनके बीच नौ साल बेमिसाल पत्रक का वितरण किया। इस मौके पर प्रखंड मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष योगेंद्र ओझा, मंडल उपाध्यक्ष विनोद सिंह, पंचायती राज के अध्यक्ष सह बीडीसी मृत्युंजय मिश्रा, महामंत्री नागमणि तिवारी समेत भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नौतन, खाप बनकट एवं मुरारपट्टी पंचायत में जनसंपर्क किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026