नौतन: हत्या मामले का आरोपी भाई दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: शराब के नशे में अपने ही भाई को चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में अपर जिला न्यायाधीश सह विशेष अदालत उत्पाद विजय कृष्ण सिंह की अदालत ने बुधवार को कांड के एकमात्र आरोपी अजीत कुमार सिंह को दोषी पाया है.अदालत ने नामजद अभियुक्त अजीत कुमार सिंह को भादवि की धारा 304 के अंतर्गत दोषी करार दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौतन थाना अंतर्गत पचलखी गांव निवासी अजीत सिंह शराब का आदी था और शराब पीकर बराबर घर में झगड़ा करता रहता था. इसी क्रम में 30 जनवरी 2018 को वह शराब पीकर घर लौटा और दोपहर दिन से ही घर में गाली-गलौज करना आरंभ कर दिया. एक ही आंगन में उसके सह पट्टीदार के अलावा बड़े भाई सुजीत कुमार सिंह भी अपने परिवार के साथ रहते थे.

सुजीत कुमार सिंह कुछ ही समय पूर्व दिल्ली से गांव छठ पूजा के अवसर पर लौटे थे. अजीत सिंह शराब के नशे में घटना के दिन संध्या के समय अपनी पत्नी को मारने लगा. बीच-बचाव करने पर अजीत सिंह क्रोधित हो गया तथा शराब के नशे में चाकू से अपने भाई सुजीत सिंह के ऊपर प्रहार कर दिया. चाकू सुजीत सिंह के घुटने के ऊपर लगी , किंतु अधिक रक्तस्राव होने के कारण इलाज के दौरान पटना में सुजीत सिंह का निधन हो गया. सुजीत सिंह के साला उपेंद्र सिंह के बयान पर हत्या को लेकर अजीत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. घटना के दिन ही पुलिस ने अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. तब से लेकर अब तक अजीत सिंह मंडल कारा में बंद है. मामले में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक उत्पाद अनिल कुमार पाठक ने बहस किया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ब्रजेश कुमार दूबे ने बहस किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026