नौतन: ससुराल आ रहे नौजवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन मठिया गांव में अपने ससुराल आ रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। मृतक उत्तर प्रदेश के गौतमा वार्ड संख्या 10 थाना खामपार जिला देवरिया निवासी सुनील प्रसाद (35 वर्ष) बताया जा रहा है।जो अपने नौतन मठिया गांव स्थित अपने साले के बारात में शामिल होने के लिए अपने घर से साइकिल सवार होकर आ रहा था।की तभी ससुराल के कुछ ही दूरी पर संदेहास्पद स्थिति में उसकी मौत हो गई है।घटना मंगलवार की देर संध्या की बताई जा रही है।उधर संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद उसके ससुराल नौतन मठिया में कोहराम मच गया।ससुराल के सदस्यों ने संदेहास्पद स्थिति में मौत को लेकर इसकी सूचना स्थानीय नौतन थाना पुलिस को दी।

जहां पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। खबर प्रेषण तक उसका शव सिवान सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था। मृतक सुनील प्रसाद जो स्वर्गीय वीरेंद्र प्रसाद का पुत्र है। जो देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के गौतमा वार्ड संख्या 10 का मूल निवासी बताया जा रहा है।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उधर संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद उसकी पत्नी संगीता देवी पुत्री अनीसा कुमारी( 11 वर्ष), रानी कुमारी (3 वर्ष) तथा पुत्र विनय कुमार (6 वर्ष )का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है।उधर सुनील कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद क्षेत्रों में तरह-तरह का अटकलों का बाजार गर्म है।लोग कई तरह से इस घटना को जोड़कर देख रहे हैं।लेकिन घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होना संभव माना जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026