परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बलुआड़ टोला गांव में आठ दिसंबर की शाम एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के चाचा मैरवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी रामसरीखन गुप्ता ने शनिवार को नौतन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। इसमें मृतका के पति मनीष गुप्ता एवं सास पाना देवी पर दहेज नहीं मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
उसने बयान में कहा है कि उसकी भतीजी को हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति एवं सास ने आठ दिसंबर की शाम उसे मारपीट तथा जहर खिला हत्या कर दी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…