नौतन: खेत की रसीद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव में खेत के रसीद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष के बलिस्टर सिंह की पत्नी बेबी देवी ने के दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. शनिवार को थाना में आवेदन देकर हसुवा गांव निवासी सतीश सिंह, गोलू सिंह, सविता देवी, गुड़िया देवी, मुन्नी देवी समेत सात लोगों के विरुद्ध खेत की रसीद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

बेबी देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि मेरे दामाद देवव्रत सिंह मेरे दरवाजे पर 18 अगस्त को बैठे थे. पड़ोस के सतीश सिंह सहित 7 लोग मिलकर मेरे दामाद पर हमला कर दिया. मेरे दामाद के सिर पर प्रहार करने से का सिर फट गया. जिनका प्राथमिक इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं बेबी देवी ने कहा है कि मेरे दामाद के गले से सोने का चैन सतीश सिंह ने निकाल दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर प्राथमिकी होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026