परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों से महिला पुरुष सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
इसको लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किया गया है.घायलों में एक पक्ष से विलास ठाकुर तथा दूसरे पक्ष से शोभा देवी, अमोद ठाकुर, सुगंधी देवी, विजय ठाकुर सहित लगभग आधा दर्जन लोग शामिल हैं. एक पक्ष से रामायण ठाकुर तथा दूसरे पक्ष से सुंदरपति देवी थाने में आवेदन देकर लगभग दर्जन भर लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…