नौतन: बीएसएनएल के एमएसओ से मारपीट व फायरिंग मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन पुलिस ने बीएसएनएल के एमएसओ के ऊपर गोली चलाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है.बतादें कि गंभीरपुर निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वे नौतन और गुठनी प्रखंड में बीएसएनएल के एमएसओ के पद पर कार्यरत हैं. चार जून की रात्रि में अंगौता में फाइबर कट जाने के कारण वहां ओएनटी डाउन हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए पांच जून को टीम के साथ अंगौता पहुंचे थे. वहां से लौटने के दौरान 11:00 बजे दिन में कोइरी टोला स्कूल के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया तथा उन को मारते पीटते हुए कहने लगे कि नौतन प्रमुख के पति पर गोली चलाने के मामले में गवाही में नाम तुमने दिया है.

इसके बाद युवक अपनी बाइक छोड़कर वहां से चंवर के रास्ते भागने लगा, जिसमें कथित तौर पर उसके ऊपर 3 गोलियां चलाई गई. मारपीट के दौरान ही हमलावरों ने युवक के पास से ढाई लाख रुपया की मशीन तथा गले की चेन छीन लिया था. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित ओझा ने बताया कि अविनाश कुमार सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर नौतन थाना कांड संख्या 101 के अंतर्गत राजू कुमार राय व रोहित राय सहित दो लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026