परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया बड़ा सिकुवारा गांव स्थित मुर्गी फार्म के बाहर सोई एक 90 वर्षीय वृद्धा रामदुलारी कुंवर की गुरुवार की देर रात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतका के बेटे धनंजय राय के फर्द बयान पर दो नामजद एवं दो अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। प्राथमिकी होने के बाद नौतन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं एसआइ कामाख्या प्रसाद दोनों नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे है।
हालांकि दोनों अभी फरार है। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धा की गला रेतकर हत्या मामले में मृतका के बेटा धनंजय राय के फर्द बयान पर गोपालगंज के हथुआ थाना अंतर्गत चैनपुर गांव निवासी रिंकू राय एवं मैनेजर राय को नामजद किया गया है। जबकि दो अज्ञात पर भी प्राथमिकी हुई है। दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…