परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के हसुवा में 29 सितंबर की रात पुरानी रंजिश में युवक पर गोली चलाने के मामले में पीड़ित युवक मनीष कुमार सिंह के बयान पर शनिवार को छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी हुई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मनीष कुमार सिंह के बयान पर छह लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस द्वारा नाम का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बताया जाता है कि छह माह पहले गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा को लेकर अलग-अलग गांव के युवकों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। 29 सितंबर को हथौजी गांव के गढ़ पर प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। प्रवचन सुनने के लिए हसुआ निवासी राम प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह गया हुआ था। तभी पूर्व के दुश्मनी को लेकर बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। स्वजन घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…