नौतन: प्रखंड प्रमुख पति के गोली मारने के मामले में तीन पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर निवासी प्रखंड प्रमुख मीरा देवी के पति राजेश पांडेय को गोली मारने के मामले में प्रशिक्षु दरोगा अंकित ओझा ने पटना जाकर घायल का फर्दबयान लिया है। फर्द बयान के आधार पर दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई। इस मामले में थाना के सागरा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद स्वजनों में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो कि रविवार की सुबह गोलू सिंह दो अन्य लोगों के साथ घटना को अंजाम देने की नीयत से राजेश पांडेय के घर पहुंचे थे।

वे राजेश पांडेय का अकेला होने इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दो- तीन बार चाय भी पीते रहे। जब बाहर के लोग चले गए तथी राजेश पांडेय को अकेला पाकर उन लोगों ने उन पर फायरिंंग कर दी। स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026