नौतन: आग लगने से मची अफरा तफरी, हजारों की संपत्ति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन गोड़ टोली में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में भरत गोंड़ के घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में संपत्ति कितने की जली है तथा आग कैसे लगी इसकी जानकारी समाचार प्रेषण तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि भरत गोड़ के परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे तभी घर के पिछले हिस्से में आग की पलट एवं धुआं निकलता दिखाई दिया।

अभी स्वजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप से धारण कर लिया। अगलगी की घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। स्वजनों द्वारा शोर मचाने पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित होकर आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा, आवश्यक कागजात समेत कई सामान जल गए। वहीं आग बुझाने के प्रयास में उनकी बहू ज्योति देवी गिरकर घायल हो गई। उसका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024