नौतन: शराब के साथ चार पहिया वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने की टीम ने उत्तर प्रदेश की सीमा पर वाहन जांच के दौरान एक चार पहिया वाहन पर लदा 361 लीटर शराब बरामद किया। साथ ही मौके पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक वाहन पर भारी मात्रा में शराब आपूर्ति के लिए कहीं ले जाया जा रहा है। तभी पुलिस सेमरिया नहर पुल के समीप वाहन जांच शुरू की।

वाहन में 361 लीटर शराब लदा था। इस दौरान पुलिस ने वाहन व शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि जब्त वाहन से उत्तर प्रदेश निर्मित 361 लीटर शराब बरामद करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा निवासी संदीप कुमार तथा सुरवनिया निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है। इन दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026