✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में रविवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में चार महिला घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। ज्ञात हो कि बब्बन गुप्ता एवं रमेश गुप्ता के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार को रमेश गुप्ता किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच दोपहर बाद रमेश गुप्ता के घर की चार महिलाएं खेत में मक्का की बोआई करने खेत में गई।
तभी उक्त गांव निवासी तीन- चार युवकों ने आकर गाली गलौज करते हुए महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…