परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के मराछी गांव में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचन के दौरान मुख्य आचार्य नर्वदेश्वर मणि शास्त्री ने कहा कि भगवान भक्तों के संकटमोचक व उद्धारक हैं। उन्होंने कहा कि भक्त प्रहलाद की जीवन लीला समाप्त करने की पिता हिरणकश्यप के कुत्सित प्रयास लगातार विफल होने के पीछे भगवान विष्णु का अटूट भक्त प्रेम ही था।
आयोजन समिति के सचिव उमेश मिश्र ने कहा कि आज जब चारों ओर बह रही अनाचार,अत्याचार, लालच व विद्वेष की जहरीली हवा हमें गर्त की अंधेरी गुफा में ढकेल रही है, ऐसी स्थिति में ऐसे धार्मिक आयोजन हमें सदाचार व सहकार की अनुपम रोशनी से आलोकित कर पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाते हैं। मौके पर सुरेश राय, बटेसर राय, दयाशंकर मिश्र, गीता देवी, सीमा देवी, रीमा देवी, सुंदरम देवी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…