परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड स्थित नौतन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक कर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद के लिए विधायक अमरजीत कुशवाहा, सचिव पद के लिए प्रभारी प्राचार्य रामाशंकर सिंह, सरकारी सेवक विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार सिंह, वरीय शिक्षक कृष्ण मुरारी, मनोज कुमार राय, शिक्षा प्रेमी, संचालक पंचानद कुशवाहा, दरोगा सिंह जितेंद्र कुमार राय आदि सात सदस्यीय कमेटी की गठित की गई.
विधायक ने कहा कि मै इसी विद्यालय का छात्र रहा हूं. सरकार को सरकारी विद्यालय की समस्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सरकारी विद्यालयों में संसाधन सहित सही शिक्षा देने की व्यवस्था हो जाय तो गरीब असहाय बच्चे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…