✍️परवेज अख्तर/सिवान:
नौतन थाना क्षेत्र के गंभीरपुर की एक महिला ने अपने पति और ससुर के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर भवन निर्माण की सामग्री बेचने और बक्सा से पैसे चुराने का आरोप लगाया है. सारा खातून ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो किस्त में 80 हजार रुपया मिला था. जिसमे से बालू, गिट्टी, रड लगभग 60 हजार रुपए मूल्य का खरीद कर रखी थी.
20 हजार रुपए लेबर को मजदूरी देने के लिए बक्शे में रखी थी. कहा है कि इसके बाद मायके चली गई. 26 दिसंबर को जब घर आई तो देखा कि उसके पति और ससुर दोनों लोग खरीदे गये सामान को बेच दिया है. बक्शे में रखे 20 हजार रुपए निकाल लिया है. पीड़िता ने कहा है कि पति शराबी है और बराबर मारपीट करता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…