परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव में बीती रात ससुरालियों ने एक विवाहिता को जहर देकर मार डालने का प्रयास किया. इस घटना के बाद विवाहिता के पिता गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लहुसी गांव निवासी जुगल सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि रविवार की रात्रि मेरे दमाद मनोज सिंह के पिता बृजलाल सिंह ने फोन कर बताया कि आपकी पुत्री जहर खाकर मर चुकी है. आइए दाह संस्कार कर दिया जाए. सूचना पाकर मैं नौतन थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी अपने पुत्री के घर पहुंचा देखा कि एक घर में उसका रस्सी से हाथ पर बांध दिया गया है और गले में फंदा लगा दिया गया है.
यही नहीं पास में जहर की शीशी भी रखा हुआ था. मैं अपनी पुत्री का इलाज कराने के लिए लाना चाहा तो मेरे साथ मेरे दामाद मनोज सिंह, उनके पिता बृजलाल सिंह व अन्य घरवाले मारपीट करने लगे. मैंने इसकी सूचना नौतन थाने को दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी लोग शांत हो गए. इसके बाद मैं अपनी पुत्री को नौतन पीएचसी में लाया, जहां इलाज हुआ. इसके बाद अपने घर ले चला गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे दामाद व उनके पिता बराबर बाइक की मांग करते थे. इसी मांग को ले आये दिन मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे. बाइक नहीं देने पर मेरी बेटी को मार डालने का भी प्रयास किया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि दहेज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…