परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के अंगौता एवं खलवां पंचायत में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया तथा इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अंगौता पंचायत में मुखिया मीनू शाही के निवास स्थान के समीप एक सार्वजनिक स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, सीओ अतुल कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी गोल्डी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना सहित जिले एवं प्रखंड के संबंधित अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। खलवां पंचायत बलवां स्थित चंद्रशेखर सिंह इंटर कालेज परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उक्त सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया अमित कुमार सिंह सहित पंचायत क्षेत्र के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…