नौतन: रंगदारी मामले में चाकू मार किया घायल, चार आरोपित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिकुआरा स्थित ईंट भट्ठे के संचालक पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. इसको लेकर गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी पीड़ित ईंट भट्ठा संचालक राजेंद्र राय ने बताया कि रोजाना की तरह 24 दिसंबर को भी वह ईंट भट्ठे पर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचा. तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में आये दबंगों ने हवाई फायर कर भय का माहौल बनाते हुए मेरे साथ मारपीट करते हुये सिर एवं पैर में चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने एक दिन पूर्व में उससे दस लाख की रंगदारी मांगते हुए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिया था और अगले दिन हमला कर दिया. घायल युवक का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल सीवान के लिए रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है. ईंट भट्ठा संचालक राजेंद्र राय के फर्द बयान के आधार पर चार लोगों को आरोपित किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया की राजेंद्र राय के फर्ज बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026