नौतन: व्यवसायी पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती मैरवा थाना क्षेत्र के बांका मोड़ स्थित कपड़ा व्यवसायी सह चितमठ निवासी अजय सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि व्यवसायी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। ज्ञात हो कि व्यवसायी मैरवा थाना क्षेत्र के बांका मोड़ स्थित आशीर्वाद वस्त्रालय की दुकान का संचालन करते हैं।

वे बुधवार को अपने दुकान पर बैठे थे तभी बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश आए और उन दो राउंड फायरिंग कर दी। वे किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, एसआइ कामाख्या प्रसाद, एसआइ धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। मैरवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल ने बताया कि बदमाशों की पहचान में जुटी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024