परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव के पश्चिम और सिरसिया गांव के उत्तर सोना नदी पुल के समीप सिरसिया गांव मैं जाने वाली कच्ची सड़क के किनारे सोना नदी में एक युवक की हत्या कर शव को फेक दिया गया था जहाँ सोमवार की दोपहर शहव को पुलिस ने बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर तकरीबन दो बजे के गांव के बच्चों ने मछली मारने के लिए सोना नदी पानी में जैसे ही प्रवेश किया देखा की एक शव पानी में पड़ा हुआ है और शव को देख बच्चे शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे.जहाँ इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी. देखते देखते थोड़ी देर में घटनास्थल पर लोगों की जमावड़ा लग गई और इसकी सूचना नौतन थाना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुची नौतन थाना पुलिस मृत युवक की शव बाहर निकाला परंतु घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पहचानने से इंकार कर दिया.
मृत युवक के गले पर काले काले निशान पाया गया जिसे प्रतीत हो रहा था कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है.मृतक फुल पॉइंट बुसट और अंदर हरा कलर टीशर्ट पहना हुआ था. जिससे यह प्रतीत हो रहा था की पहले हत्या की गई है फिर शव को फेंक दिया गया है. देर संध्या तक शहव कि पहचान नही हो कि थी. बताते चलें कि इस घटना के पहले 16 अगस्त को हरपुर नहर के पास शराब तस्कर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर लाठी से पीट-पीट हत्या कर दिया था. जिसकी पहचान जिरादेई थाना क्षेत्र के खरगीरामपुर निवासी बबन यादव के पुत्र सिकंदर जादव रूप में किया गया था. वही 17 अगस्त को गंभीरपुर गांव निवासी अरुण पाठक के 15 वर्षीय पुत्र सोनू पाठक की हत्या कर गांव के पोखरे में फेंक दिया गया था. 1 सप्ताह के अंदर तीसरी घटना की खबर सुनकर थाना क्षेत्र में लोगो के बीच दहशत का माहौल कायम हो चला है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…