नौतन: संपत्ति हड़पने को लेकर बुआ का अपहरण करने का भतीजे पर आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव से एक वृद्ध महिला की संपत्ति को लेकर अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में वृद्ध महिला के पतोहु मधु देवी पति प्रभुनाथ यादव ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मेरी सास राधिका देवी को उनके मायके गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर गांव में है.

उनके चचेरे भतीजा सुरेंद्र यादव 29 मई को धोखे से बाइक से अपने लेकर चले गए हैं. उनकी जमीन व संपत्ति हड़पने के लिए उन्होंने उनका अपरहण कर लिया है. राधिका देवी अपने माता-पिता के इकलौती संतान है. मायके में उनके हिस्से की जमीन है. उसी संपत्ति को लेकर मेरी सास राधिका देवी का अपहरण कर लिया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026