नौतन: अवैध अल्ट्रासाउंड संचालन के मामले में दो के विरुद्ध नोटिस जारी

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन बाजार में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित करने को लेकर दो मकान मालिकों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना ने बताया कि नौतन बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने की सूचना मिली थी । जिसकी जांच के लिए दोनों केंद्रों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले नौतन थाने के उत्तर संचालित डायग्नोस्टिक का बोर्ड लगाकर अल्ट्रासाउंड केंद्र खुला पाया गया। पूछताछ करने पर मकान मालिक द्वारा बताया गया कि पहले यह केंद्र चलता था।

लेकिन अब नहीं चलता है। वहीं मछलीहट्टा स्थिति अल्ट्रासाउंड केंद्र ताला लगा पाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्र के मकानमालिकों को नोटिस जारी कर यह निर्देश जारी किया गया है कि दो दिनों में दोनों अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों को बुलाकर जांच कराएं। अन्यथा इनके विरुद्ध गैर कानूनी गतिविधि में संलिप्त होने एवं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026