नौतन: बाइक और साइकिल की टक्कर में वृद्ध की मौत, एक घायल

थाना क्षेत्र के अंगौता में हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई वही बाइक सवार घायल हो गया. मृतक की पहचान अंगौता गांव निवासी बनारसी कमकर के रूप में की गयी जबकि घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी अमीर अंसारी हैं. बताते चले कि अंगौता गांव निवासी वृद्ध बनारसी कमकर शनिवार को दोपहर अंगौता योगी मोड़ से अपने घर साइकिल से पचलखी जा रहे थे.इसी बीच सामने से आ रहे एक बाइक से साइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.आसपास के लोगों ने दोनों को उठाने के लिए प्रयास किया तो देखा कि वृद्ध की मौत हो चुकी है. जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है आवेदन की मांग की गई है. आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृत वृद्ध बनारसी कमकर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026