परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के शाहपुर नगर पुल के पास उत्तर प्रदेश से बाइक से बिहार में सप्लाई करने के लिए ला रहे एक शराब तस्कर को 101 बोतल फ्रूटी शराब के साथ पकड़ा गया. विशेष दस्ता दल के पंकज कुमार अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर नौतन थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाडी गांव निवासी भीम साह बताया जा रहा है.
विशेष दस्ता दल का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के एसआई पंकज कुमार ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है, उसी दरमियान शराब तस्कर बाइक पर शराब रख बिहार में सप्लाई करने के लिए ला रहा था. तभी उसका पीछा कर घेराबंदी कर लिया गया तथा शराब बाइक सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर नौतन थाने को हवाले कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…