परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के विशंभरापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध पर जानलेवा हमला सोमवार को उनके भाई व परिजनों ने कर दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल रामगती साह का इलाज नौतन पीएचसी में चल रहा है. बतादें कि नौतन थाना क्षेत्र के विशम्भरापुर गांव निवासी रामगती साह अपने गांव में सुबह गये थे.
वह करीब 10 बजे घर लौटे तो पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को ले उनके भाई बृजकिशोर साह, उनके पुत्र व पत्नी ने मिलकर राड से सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे उनका सिर फट गया और वह गिर पड़े. घायल पीड़ित वृद्ध ने अपने भाई बृज किशोर साह समेत चार लोगों पर मारपीट कर जमीन जबरन जोत लेने का आरोप लगाया है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…