नौतन: अपहरण करने का विरोध अपराधियों ने व्यवसायी मारी गोली, घायल

मामला थाना क्षेत्र के नौतन बाजार की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन बाजार के पश्चिम जगदीशपुर जाने वाली सड़क किनारे स्थित सोना नदी पुल के पास नकाबपोश अपराधियों ने एक बर्तन व्यवसायी की दुकान पर हमला बोल दिया. दुकानदार को जबरन वाहन पर बैठाने लगे. यह देख कुछ दूरी पर मौजूद दूसरा व्यवसायी मौके पर पहुंच विरोध किया. यह देख अपराधियों व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना गुरुवार की देर रात्रि की बतायी जाती है. जख्मी के बर्तन व्यवसायी दीनानाथ बिन नरकटिया गांव निवासी देवधारी बिन का पुत्र है. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को इलाज के लिए नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सीवान रेफर कर दिया. जिसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटनास्थल से पुलिस अपराधियों का जूता व जैकेट बरामद कर जांच में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बगल के व्यवसायी नौतन निवासी महेश प्रसाद ने बताया कि शाम करीब छह बजे दो बाइक पर सवार अपराधी बगल के दुकानदार महेश जायसवाल एवं गुलाब जायसवाल की दुकान पर पहुंचे तथा उन्हें जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों ने शोर मचा कर मदद मांगी. शोर सुन बगल के व्यवसायी दौड़ कर अपराधियों के पास पहुंचे तथा अपराधियों का विरोध करना शुरू किया. इसी दौरान अपहरण में विफल होने पर अपराधियों ने गोली मारकर दीनानाथ बीन को जख्मी कर दिया.

स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी व्यवसायी को उपचार के लिए नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर भागते वक्त एक अपराधी का जूता और जैकेट छूट गया. जिसे नौतन थाना पुलिस बरामद कर थाने ले गई. इस संबंध में घायल महेश प्रसाद ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. घायल का इलाज सीवान चल रहा है. घटनास्थल से अपराधियों का जूता जैकेट बरामद कार जांच पड़ताल की जा रही है. इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026