परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के कुरमौटा में तीन बच्चों की मां के पति के इच्छा के विरुद्ध अपने रिश्तेदारी के युवक के साथ परदेश जाने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर उक्त गांव निवासी मुन्ना राम ने बताया कि उसकी शादी गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बसवड़िया गांव निवासी चंद्रदेव राम की पुत्री संजू देवी के साथ दस वर्ष पूर्व में हुई थी. उसकी पत्नी तीन बच्चों की मां है.
जिसे विगत जनवरी में थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी उसके रिश्तेदारी का एक युवक दो-चार दिन में पहुंचाने की बात कहकर उसे अपने घर लेकर चला गया और वहां से उसे बहला फुसलाकर गुजरात लेकर चला गया. पीड़ित ने यह सब साजिश के तहत करने की बात कहते हुए गांव के ही एक महिला सहित दो लोगों को आरोपित किया है. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…