परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मराक्षी व कीलपुर दीक्षित गांव के एक-एक घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना लिया. घर में किसी के नहीं होने की सूचना का लाभ उठाकर चोर दीवाल के सहारे छत पर चढ़े. इसके बाद आंगन में उतर एक-एक कमरे का ताला तोड़ उसमें रखा नगदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत कायम है. घटना के संबंध में मराछी गांव के लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश मिश्र के घर के सभी सदस्य घर में ताला मारकर बाहर रहते हैं. जिसका लाभ उठाकर शनिवार की रात्रि चोरों द्वारा घर के पीछे से दिवाल के सहारे छत पर चढ़ आंगन में उतर गए.
इसके बाद एक-एक कमरे का दरवाजा ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे अटैची, बक्से में रखा लाखों रुपए मूल्य की जेवर आदि चोरी कर लिया. इसी तरह थाना क्षेत्र के कीलपुर दीक्षित गांव के अशोक दीक्षित के घर का मेन दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर के अंदर घुस कर चोरों द्वारा 60 हजार नगदी तथा दर्जन भर बक्से व अटैची का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अशोक के घर के सभी सदस्य बाहर रहते हैं. जिसका लाभ उठा कर चोरों ने चोरी करने में सफल रहे हैं. सूचना पर थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…