परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बड़ा सिकुआरा में 28 जुलाई को वृद्धा नंददुलारी देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका नंददुलारी के पुत्र धनंजय राय ने दो लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस मामले में एसडीपीओ फिरोज आलम ने रविवार की शाम सिकुआरा पहुंच विभिन्न बिंदुओं पर जांच की तथा कार्रवाई के आश्वासन दिया। उन्होंने थाना पहुंच विभिन्न जानकारी ली तथा लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अन्य सभी लंबित मामलों का भी पर्यवेक्षण किया। उन्होंने मारपीट, लूट, हत्या आदि से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए सभी मामलों को यथाशीघ्र निपटारा करने हुए उचित दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने मुख्य रूप से हत्या, लूट व चोरी आदि मामलों को निपटाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को उचित मार्गदर्शन दिया। गौरतलब कि कुछ महीनों से थाना क्षेत्र में सिकुआरा में हुई महिला की हत्या मामले में पर्यवेक्षण के अभाव में अगली कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उचित दिशानिर्देश देते हुए सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामलों को यथाशीघ्र निपटाने की बात कही। मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पीएसआइ धीरज कुमार, एसआइ कमरुद्दीन अंसारी, एएसआइ कामाख्या प्रसाद, अंकित ओझा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026