✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नौतन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी पूर्व मुखिया ललन सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह ने नौतन थाने में 26 अक्टूबर को आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है।इसमें अपनी पत्नी स्वाति सिंह पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने एवं 12 लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी स्वाति 17 अक्टूबर से गायब थी।कई लोगों से बातचीत से पता चला कि मेरी पत्नी बिना तलाक दिये ही सिवान मुफस्सिल थाना के कंधवारा निवासी बाबूलाल यादव के पुत्र जीवन यादव से गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली है। इस बात की जानकारी मुझे 23 अक्टूबर को हुई। मेरी पत्नी ने जीवन यादव को मुझसे 12 लाख रुपया जमीन सिवान में खरीदने के लिए दिलवा दी।
जमीन का कागजात जीवन यादव और स्वाति सिंह के पास है। सोनू कुमार सिंह ने मुफ्स्सिल थाना में जीवन यादव के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उन्होंने कहा कि स्वाति सिंह ने ठगी के उद्देश्य से मेरे सोने की 12 अंगूठी जिसकी कीमत दो लाख रुपये है, साथ ही सोने की चेन जिसकी कीमत साठ हजार है तथा मेरे पारिवारिक लाइसेंसी रायफल की बीस गोली दूसरे लाइसेंसी बंदूक की गोली चोरी की नीयत से गायब कर दिया है।वहीं सोनू कुमार सिंह ने जीवन यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…