✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाने के नौतन बाजार स्थित तीन बीगहा विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। इसे लेकर कभी भी अनहोनी से इन्कार नहीं किया जा सकता। उक्त विवादित भूमि में एक पक्ष के लोग जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं, जिसे लेकर और तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष के गुड्डू आलम ने नौतन थाने में आवेदन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
गुड्डू आलम का कहना है कि न्यायालय में बंटवारा का मुकदमा चल रहा है तथा एसडीओ कोर्ट से उक्त भूमि पर यथावत स्थिति बनाए रखने के लिए थाना को आदेश दिया जा चुका है, फिर भी एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…