नौतन: रास्ते को लेकर पिपरा गांव में तनाव, प्रशासन ने मामला कराया शांत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के नौतन पंचायत के कुकुर भगत के टोला एवं पिपरा गांव के बीच रास्ते को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया. इसकी सूचना पाकर अंचल पदाधिकारी अतुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया. बताते चलें कि नौतन पंचायत के कुकुर भगत के टोला एक दर्जन से अधिक घरों का निवास है. ग्रामीणों को जाने-आने का कोई सुलभ रास्ता नहीं है.

इसी बात को लेकर कुकुर भगत के टोला के लोगों और पिपरा गांव के कुछ लोगों से विवाद बढ़ गया. एक तरफ कुकुर भारत के टोले के लोगों का कहना है कि हमें रास्ते को लेकर काफी परेशानी है. वहीं पिपरा गांव के लोगों का कहना है कि हम लोगों का कश्तकारी जमीन है दबाव और मारपीट से रास्ता किसी शर्त पर नहीं देंगे. इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ है. वहीं अंचल पदाधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर के शांत करते हुए कहा कि यह काश्तकारी जमीन है. गांव समाज के लोगों के द्वारा ही इसका निपटारा किया जा सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026